Globaltoday.in | गुलरेज़ खान | बरेली
उत्तर प्रदेश के शहर बरेली (Bareilly) में आज पुलिस लाइन्स सभागार मे तमाम धार्मिक स्थल खोले जाने के सम्बन्ध मे तमाम धर्मगुरूओं एवं शहर के मोअज़्ज़िज़ लोगो की एक मीटिंग बुलाई गई और एसएसपी एवं जिलाधिकारी महोदय ने शासन द्वारा जारी गाइडलाइन्स के सम्बंध मे विस्तार से चर्चा की। मीटिंग के अंत में सब लोगो ने अपने विचार रखें।
ख़ानक़ाह ए रज़विया नूरिया तहसीनिया के मोहतमिम एवं इत्तेहाद ए अहले सुन्नत मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्हाज सोहैब रज़ा खान ने कहा कि अल्कोहल युक्त सैनेटाइजर का उपयोग नमाज़ मे जायज़ नहीं क्यूंकि हमारी फ़िक़ह हनफ़ी के मुताबिक़ अल्कोहल को नापाक माना गया हैं और नमाज़ में तहारत ज़रूरी है। लिहाज़ा इसकी जगह डेटॉल वग़ैरा के लिक्विड साबुन की इजाज़त दी जाए।
मीटिंग में मौजूद एसएसपी साहब ने कहा,” इसमें कोई हर्ज नहीं क्यूंकि मक़सद हाथों को साफ़ करना है, अपनी सुविधा अनुसार आप सुनिश्चित करवाएं”।
ख़ानक़ाह ए रज़विया नूरिया तहसीनिया के मोहतमिम एवं इत्तेहाद ए अहले सुन्नत मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहैब रज़ा खान ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि तमाम गाइडलाइन्स का मुसलमान खास ध्यान रखते हुए मस्जिद में नमाज़ अदा करें।
उन्होंने कहा कि जलसे-जुलुस और बयान बाज़ी पर पाबन्दी हैं, लिहाज़ा सिर्फ पंजवक्ता नमाज़ क़लील जमात से अदा करें।
मीटिंग में मौजूद उपाध्यक्ष अतिर खान ने कहा कि हम मियां की दरखास्त पर धार्मिक स्थल खोले जाने के शासन का अपनी इत्तेहाद ए अहले सुन्नत मिशन एवं तमाम शहर वासियो की जानिब से शुक्रीया अदा करते हैं और दुआ करते हैँ कि जल्द ही कोरोना संकट ख़तम हो और फिर सब धार्मिक कार्येक्रम पहले की तरह शुरू हो सकें।
उन्होंने ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब तक कोरोना वायरस का संकट चल रहा है तबतक तमाम लोग इसमें जिला प्रशासन की गाइडलाइन्स का पालन करें और इसकी अनदेखी हरगिज़ ना करें।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
