आज़म खान ने सीओ सिटी अनुज चौधरी से कहा कि उनकी पर्सनालिटी अच्छी है। उसके बाद आजम खां ने कहा कि अखिलेश का अहसान याद है, इस पर सीओ सिटी ने जवाब दिया कि अहसान कैसा हम पहलवान थे, अर्जुन अवॉर्ड मिला है।
जनपद रामपुर में आज शनिवार को सपा का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम रविंद्र मांदड से मिला। इस मुलाकात के दौरान तैनात बापू मॉल के पास ड्यूटी दे रहे सीओ सिटी से आजम खां की तीखी नोक-झोंक हो गयी हुई।
आजम खां ने सीओ सिटी अनुज चौधरी से कहा कि उनकी पर्सनालिटी अच्छी है। इसके बाद आजम खां ने जब सीओ से कहा कि अखिलेश का अहसान याद है, इस पर सीओ सिटी अनुज चौधरी ने जवाब दिया कि अहसान कैसा, हम पहलवान थे, अर्जुन अवॉर्ड मिला है। किसी के अहसान से यह नहीं मिला।
अखिलेश के आदेश पर शनिवार को सपा का एक सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रामपुर जिलाधिकारी रविंद्र मांदड से मिला। जिसमें सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, सांसद एसटी हसन, राज्य सभा सदस्य जावेद अली, विधायक महबूब अली, इकबाल महमूद और पिंकी यादव व अन्य सपा नेता मुलाकात कर अपनी बात रखी। इसे पूर्व सपा के सांसद, विधायक और अन्य नेता बापू मॉल के पास सपा कार्यालय पर इकट्ठा हुए। आजम खां ने भी वहां पहुंचकर उनसे बातचीत की।
उधर, सपा प्रतिनिधि मंडल के जिलाधिकारी से मिलने के मद्देनजर बापू मॉल के पास भारी फोर्स तैनात की गयी थी। यहां पर सीओ सिटी अनुज चौधरी, शहर कोतवाल गजेंद्र सिंह, गंज थाना प्रभारी लवसिरोही समेत भारी फोर्स तैनात था। कार्यालय से वापसी में जाते समय आजम खां ने भारी फोर्स को देखकर अपनी गाड़ी रुकवा ली। इस दौरान सीओ सिटी और आजम खां में बातचीत हुई। आज़म खान जैसे ही गाडी से उतरकर अनुज चौधरी पहले तो बैठे रहे लेकिन फिर खड़े हुए तो आज़म खान ने उनसे कहा उनकी पर्सनालिटी अच्छी है। इसके बाद आजम खां ने जब सीओ से कहा कि अखिलेश का अहसान याद है, इस पर सीओ सिटी अनुज चौधरी ने जवाब दिया कि अहसान कैसा, हम पहलवान थे, अर्जुन अवॉर्ड मिला है। किसी के अहसान से यह नहीं मिला।
- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

