रामपुर पुलिस ने तन्त्र मन्त्र के नाम पर घर मे मटका दबाकर उसमे 7 माह बाद खजाना/अशरफिया निकलने की बात कहकर धोखा देकर चार लाख तीन हजार रुपये की ठगी करने वाले दो अभियुक्त गिफ्तार किये।
रामपुर: अब से करीब 7 माह पूर्व श्रीमती शाईस्ता पत्नी इरफान अली खां नि0 चौकी कुण्डा थाना कोतवाली के घर पर उसका दूर का रिश्तेदार रानू पुत्र जमीर खां नि0 घेर सलावत खां बुढिया की दुकान थाना गंज रामपुर द्वारा शाईस्ता के मकान पर शिम्मी पुत्र अहमद रजा नि0 मो0 मोरी गेट थाना कोतवाली रामपुर नामक व्यक्ति को लेकर आया।
उसने घर मे घुसकर सूघकर शाईस्ता व उसके परिवारजनो से कहा कि उसके घर मे खजाना दवे होने की बू आ रही है। उसके बाद परिवार को धोके मे लेकर अपने तीसरे साथी मुजीब कमाल उर्फ निक्की बाबा पुत्र जमील अहमद निवासी मौ0 ठोटर थाना गंज रामपुर को लेकर आ गया।
इन तीनो ने घर मे तंत्रमन्त्र की विध्या कर जमीन में गठ्ठा खुदवाकर एक घड़ा दबा दिया और कहा कि 7 माह बाद इसे खोलना, यह घड़ा अशर्फियो से भरा निकलेगा।
इस काम के उक्त तीनो व्यक्तियो ने शाईस्ता व उसके परिवार से लगभग 4 लाख 3 हजार रूपये ले लिये तथा कहा कि यदि घड़े को बीच में खोला तो तुम्हारे बच्चो की मौत हो जायेगी। अब 7 माह बाद शाईस्ता व उसके परिवार द्वारा घङे को खोदकर निकालकर देखा गया तो इसमे काली मिट्टी मिली तब शाईस्ता व उसके परिवार के होश फ़ाख्ता हो गये तथा उन्हे विश्वास हुआ कि हमारे साथ उक्त तीनो ने धोखा देकर हमारे रूपये हङप लिये हैं।
इसकी सूचना शाईस्ता ने थाना कोतवाली पर दी तथा सूचना पर मु0अ0स0 102/2023 धारा 420/406/506 भादवि पंजीकृत किया गया।आज पुलिस ने अभियुक्त शिम्मी व निक्की उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया जिनके क़ब्ज़े से तन्त्र मन्त्र की विद्या से ठगी गयी धनराशि के एक लाख रूपये नकद बरामद किये गये हैं। इनका तीसरा साथी रानू पुत्र जमीर खां फरार है इसकी शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी। अभियोग मे धारा 411 की वृद्धि की गई।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

