रामपुर जेल पहुंची ED की टीम, आजम खान से जौहर ट्रस्ट मामले में पूछताछ शुरू

Date:

रामपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम मंगलवार सुबह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान से पूछताछ के लिए रामपुर जिला कारागार पहुंची। लखनऊ से आई टीम के तीन अधिकारी इनोवा गाड़ी से जेल परिसर पहुंचे और जेल के अंदर चले गए।

जानकारी के मुताबिक, ईडी मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय और उससे जुड़े जौहर ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। एजेंसी कोशिश कर रही है कि ट्रस्ट को मिली दान राशि का स्रोत क्या था और वह जौहर विश्वविद्यालय तक किस तरह पहुंची।

क्या-क्या पूछा जा सकता है

सूत्रों के अनुसार, ईडी आजम खान से दान, वित्तीय लेन-देन, दस्तावेज और जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कार्यों के बारे में सवाल कर सकती है। इससे पहले एजेंसी आजम खान के करीबियों, ठेकेदारों, फर्म संचालकों और सपा विधायक नसीर अहमद खान से पूछताछ कर चुकी है। अब इन बयानों का मिलान आजम खान से किया जाएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। आजम खान और अब्दुल्ला आजम इस समय रामपुर जिला जेल में बंद हैं।

जांच का बड़ा पहलू

ईडी ने पहले भी जौहर विश्वविद्यालय और ट्रस्ट से जुड़े कई ठिकानों पर कार्रवाई की थी। एजेंसी कथित तौर पर PMLA के तहत संदिग्ध बैंक लेन-देन और दस्तावेजों की जांच कर रही है।

जेल परिसर में ईडी की मौजूदगी के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों के अंदर जाने के बाद पूछताछ शुरू हो गई है; हालांकि, अभी तक आजम खान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

हरियाणा दिवस पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन; 285 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

नूंह: हरियाणा दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया यूनानी...