बदायूं: राजकीय हाईस्कूल के गेट के पास शराब की दुकान का विरोध, छात्रों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Date:

बदायूं: जिले के मूसाझाग क्षेत्र स्थित गुरगांव के राजकीय हाईस्कूल के मुख्य द्वार से महज 10 मीटर की दूरी पर संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने शराब ठेके को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

सुरक्षा और पढ़ाई पर पड़ रहा असर

ग्रामीणों और विद्यार्थियों का कहना है कि स्कूल के मुख्य गेट के बिल्कुल पास शराब की दुकान होने से छात्र-छात्राओं को रोजाना असहज स्थितियों का सामना करना पड़ता है। शराबियों की मौजूदगी के कारण छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभिभावक बेहद चिंतित हैं।

शिकायत के बावजूद समाधान नहीं

मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. शची गुप्ता ने भी इस गंभीर मुद्दे को लेकर बीती 16 जुलाई को जिलाधिकारी (DM) को शिकायती पत्र सौंपा था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related