रामपुर(रिज़वान ख़ान): सीतापुर जेल में बंद सपा नेता मोहम्मद आजम खान को चर्चित डूंगरपुर के एक मामले में एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से राहत मिली है जिसमें आज़म खान समेत सभी आठों आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है।
इसको लेकर आज़म खान(Azam Khan) पक्ष के अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने बताया कि 3 फरवरी 2016 से सम्बंधित पहले दो मामलों में जो फैसला आए हैं। इन 11 मामलों की यह सीरीज है उसी कड़ी में क्राइम नम्बर 509/2019 का एक मामला है जिसमें रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 3 फरवरी 2016 को रात के 8 बजे के करीब घटना हुई थी। ऐसा वादिनी का इल्ज़ाम है इसमें आरोप लगाया था कि मेरे घर में तत्कालीन को आले हसन खान और पूर्व पालिका अध्यक्ष अज़हर अली खान और अन्य आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और 9000 रुपये की नगदी लूट ली और घर पर बुलडोजर चला कर तोड़ दिया। इस इल्जाम की विवेचना में बहुत लंबे समय के बाद मोहम्मद आजम खान का नाम शामिल कर लिया था। कुल मिलाकर 8 मुलजिम इस मामले में थे 8 के 8 मुल्ज़िम को न्यायालय ने बरी कर दिया।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

