उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी सोमवार को मोहल्ला बजोडी टोला में अपने ननिहाल पहुंचे जहां पर उन्होंने अपने रिश्तेदारों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। उसके बाद मीडिया से बात करते हुए अजीज़ कुरैशी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आज़म खान बीमार हैं और सरकार उनकी जेल में हत्या भी करा सकती है।
अजीज कुरैशी (Azeez Qureshi) जो अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं सोमवार को वह रामपुर मोहल्ला बाजोली टोला में अपनी ननिहाल में पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने अपने रिश्तेदारों से बात की।
उसके बाद अज़ीज़ कुरैशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा,” मुझे यह लगता है, शायद मेरा ख्याल ऐसा है और लोग भी कहते हैं के जेल में आजम खान की जान के लाले पड़ जाएं, वह बीमार हैं।
गवर्नमेंट शायद आजम खान की जान लेना चाहती है
उन्होंने कहा कि एक बार तो आजम खान की मरने की बात उड़ ही गई थी। यह गवर्नमेंट शायद आजम खान की जान लेना चाहती है लोग कहते हैं और मैं कहता हूं कि सही कहते हैं। गवर्नमेंट आज़म खान से डरी हुई है उनसे, और आने वाले चुनाव में दम निकल रहा है। आज़म खान छूट गए तो हम को परेशान करेंगे। हमारे योगी जी तो बोलते हैं ठोक दो ये लोग ठोकने के आदी हैं वे कहीं भी ठोक सकते हैं, चाहे जेल हो, सड़क हो, मंदिर हो, मस्जिद हो।
अज़ीज़ कुरेशी ने कहा आजम खान की जान को बिल्कुल खतरा है। बीमार आदमी को बराबर इलाज ना मिले, अपने परिवार से ना मिलने दिया जाए, उनको ताजी हवा ना मिले बंधक है वह इस तरह से तो कोई भी मर जाएगा। अजीज कुरैशी ने कहा आजम खान को मारा जा सकता है।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

