पूर्व गवर्नर अज़ीज़ कुरैशी ने रामपुर पहुंचकर सपा सांसद आजम खान की पत्नी से उनके आवास पर मुलाकात की, जहां पर उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी को नादिर शाह और महमूद ग़ज़नवी से भी क्रूर बता डाला।
उत्तर प्रदेश के पूर्व गवर्नर अजीज कुरैशी ने रामपुर पहुंचकर सपा सांसद आजम खान की पत्नी से उनके आवास पर मुलाकात की और इस बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर भी शब्दों के तीर छोड़े। पूर्व गवर्नर लगभग एक घंटा तक आजम खांन के आवास पर मौजूद रहे और उनका हाल-चाल भी जाना।
पूर्व गवर्नर अज़ीज़ कुरैशी ने कहा जो जुल्म उन पर हो रहा है तारीख में मिसाल नहीं मिलती, दरिंदे, इंसान के दुश्मन, शैतान, और जाबिर, कज़्जाक, डाकू, लुटेरे हमलावर मैंने तो पहले भी ये कहा था ना आपसे। हमलावरों को देखिए जैसे नादिरशाह या मोहम्मद गजनबी हो और बहुत से लोग आए लेकिन शायद उस जमाने में भी नाइंसाफी या इतना जुल्म नहीं हुआ हो जितना आज आजम खान के साथ हो रहा है और इस जुल्म के खिलाफ जो आदमी जो यकीन रखता हूं प्रजातंत्र पर, हर वह आदमी जो यकीन रखता हो गांधीवाद पर, हर वह आदमी जो यकीन रखता हो डेमोक्रेटिक लड़ाई के ऊपर, इन सब के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और सारे जमहूरी और प्रजातांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीका अपना कर इस प्रेजेंट रिजीम को एक गहरे गड्ढे में दफन कर देना चाहिए। मोदी की सरकार को योगी की सरकार को अमित शाह की सरकार को इतने गहरे गड्ढे में दफन करना चाहिए कि इनको दोबारा सांस लेने का मौका न मिल सके।
पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ कुरैशी ने तीन कृषि कानून वापस लिए जाने पर कहा,” पीएम मोदी ने तो 15 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया था। पीएम मोदी ने 10 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वायदा भी किया था, जो कुछ हो रहा है यह सब आप देख रहे हैं। भुखमरी के हिसाब से हमारा हिंदुस्तान पहले 51 नम्बर था दुनिया में, आज 101 नम्बर पर दुनिया में हो गया है। भुखमरी अकाउंट में हमारा देश 51 से 101 नंबर पर आ गया है। हम से अच्छे तो बांग्लादेश और पाकिस्तान है। पूरे मुल्क को बेच दिया अडानी और अंबानी के हाथ। प्लेटफॉर्म बेच दिए, रेलवे स्टेशन बेच दिए, एयरपोर्ट बेच दिए, इंडस्ट्री बेच दी इनका हिसाब तारीख लेगी और आने वाली नस्लें लेंगे। पूरे मुल्क में गरीब गरीब होते जा रहे हैं और अमीर अमीर होते जा रहे हैं।
अजीज कुरैशी ने कहा एक बहुत ही सीनियर पत्रकार है उन्होंने कहा है एक अनस्किल्ड लेबर 10 हज़ार साल में जितनी मजदूरी कमाएगा वह अंबानी की 1 मिनट की इनकम है। अजीज कुरैशी ने कहा आप कृषि कानून वापसी की बात कर रहे हैं लेकिन जो 700 किसान शहीद हुए हैं उन पर योगी सरकार, मोदी सरकार आर एस एस और बीजेपी एक आदमी उनके घर पर पूछने नहीं गया जो 700 लोग शहीद हुए हैं उनके ख्वाब, उनकी तमन्नाये, उनकी आरजूये, उनका परिवार, उनकी बेवाये, उनके बच्चे, उसकी एक एक बूंद का हिसाब देना पड़ेगा।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

