उत्तर प्रदेश/रामपुर(साजिद खान): समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान(Azam Khan) के पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्लाह आजम खान के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र का मामला रामपुर की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में चल रहा है।
इस मामले में सफाई साक्ष्य में बचाव पक्ष गवाहों को पेश कर रहा है जिसके लिए तारीख पर अदालत में ना तो गवाह आए और ना ही आजम खान पक्ष के वकील ऐसे में अदालत में आजम खान पक्ष को बचाओ साक्ष्य देने के लिए 3 जुलाई की तारीख तय की है। यह आजम खान पक्ष के।लिए बचाओ गवाही के लिए अंतिम अवसर होगा।
अब्दुल्लाह आजम खान के 2 जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित आज कोर्ट में तारीख नियत थी जिस पर अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया, “अब्दुल्लाह आजम खान के डबल जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित मामला मजिस्ट्रेट ट्रायल एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है! पत्रावली आज सफाई साक्षय में नियति थी, बचाव पक्ष के द्वारा आज स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है कि उनका कोई गवाह नहीं आ पाएगा और वकील साहब की भी तबीयत खराब है वह नहीं आ पाएंगे, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा 3 तारीख की तिथि नियत की गई है और बचाव पक्ष को एक अंतिम अवसर दिया गया है कि 3 तारीख को जो भी सफाई साक्षय के गवाह जो बचे हैं उसको पेश कर दिया जाए। 3 जुलाई को माननीय न्यायालय द्वारा बचाव पक्ष को अंतिम अवसर दिया गया है।
- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”

- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार से टकराव छोड़ बातचीत अपनाने की मांग की; SIR, इबादतगाहों की सुरक्षा और असहमति पर चिंता जताई

- रामपुर: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

