समजावादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद आज़म ख़ान(Azam Khan) को आज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनको फेफड़ों के न्यूमोनिया और सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के लिए आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
मेदांता अस्पताल(Medanta Hospital) के निदेशक की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उनकी हालत स्थिर और क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में है।
मेदांता की क्रिटिकल केयर टीम के प्रमुख दिलीप दुबे और उनकी टीम आज़म खान इलाज कर रही है और बेहतर इलाज के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं।
मेदांता के डॉक्टरों के अनुसार आने वाले 48 घंटे बेहद क्रिटिकल हैं।
ग़ौरतलब है कि आजम खान को पोस्ट कोविड सिम्टम हैं। उन्हें निमोनिया का असर बताया जा रहा है जिसका संक्रमण फेफड़ों तक पहुंच गया है। इसी के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आजम खान को सीतापुर जेल में सज़ा काटने के के दौरान कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण ने अपने शिकंजे में लिया था।
मेदांता अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) बृहस्पतिवार की शाम आजम खान से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे। अखिलेश ने आज़म खान से मिलने के बाद बाहर आकर बताया कि उनकी तबीयत बेहतर है और हालत में सुधार हो रहा है।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

