गुड़ खाते हैं और गुलगुले से परहेज– कुँवर दानिश अली
बसपा सांसद दानिश अली(Danish Ali) ने आज संसद में बोलते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री और बहुमत की जो सरकार है RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से आये हुए लोगों की है। इस पर अगर सदन में सच बोलूं तो बोलने नहीं दिया जाता है।
आज लोकसभा में सांसद कुँवर दानिश अली ने 193 के अंतर्गत भारत में खेलों के संवर्धन के लिए आवश्यकता एवं सरकार के द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा के दौरान कहा कि जितने फेडरेशन के अंदर जो भाई-भतीजावाद है अगर उसको ख़त्म करके जितनी सुविधाएं एक खंड और उनके बच्चों को दी जाती है अगर उसकी एक चौथाई भी गांव देहात के नौजवानों को दी जाए मैं समझता हूं कि भारत का ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट का कीर्तिमान कई गुना बढ़ जाएगा।
RSS मुख्यालय पर तिरंगा
आगे उन्होंने कहा कि सरकार की सरकार की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी, मुझे ख़ुशी है, इसी बहाने RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) जिन्होंने देश की आजादी के स्वर्ण जयंती पर अपने मुख्यालय पर तिरंगा झंडा नहीं फहराया था, कम से कम आजादी के अमृत महोत्सव पर अपने मुख्यालय पर तिरंगा झंडा फहराएंगे। जिन्होंने आजादी के 52 साल तक अपने मुख्यालय पर तिरंगा झंडा नहीं फहराया था।
कुँवर दानिश अली के वक्तव्य पर सरकार और पक्ष में बैठे मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इसे कार्रवाई से निकाल दिया जाए लेकिन दानिश अली ने कहा कि मैं अपनी बात कह रहा हूं, इस संगठन से भारत के प्रधानमंत्री जुड़े हुए हैं, उस संगठन से सदन में बहुमत में बैठी हुई सरकार है।
ग़ौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर पूरा देश 2 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा ले रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए पूरे देश से आग्रह किया है कि इस दौरान लोग अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नेशनल फ्लैग की प्रोफाइल फोटो लगा लें। इसी के साथ पीएम मोदी ने लोगों से 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक ऑफिस और घरों में तिरंगा फहराने को भी कहा है।
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

