रामपुर: मोहम्मद अली जौहर विश्विद्यालय(Jauhar University) में शनिवार को सफाई सुथराई को लेकर श्रमदान का कार्यक्रम रखा गया था जिसकी कई दिन पूर्व विश्वविद्यालय के संस्थापक और चांसलर मोहम्मद आज़म ख़ान (Azam Khan) ने घोषणा की थी और सभी की प्रवेश के लिए आधार कार्ड भी अनिवार्य किया गया था।
लेकिन शुक्रवार देर रात रामपुर पुलिस की ओर से नोटिस जारी कर कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई और आगामी कांवड़ यात्रा और धारा 144 लागू होने के साथ आज़म खान द्वारा स्थानीय प्रशासन से इस कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं लेने की बात कही गई।
जिस पर शनिवार को सपा प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिलने की कोशिश की, न मिलने पर दोपहर बाद ज्ञापन सौंपा और विरोध जताया।
दरअसल जौहर यूनिवर्सिटी में शनिवार को श्रमदान का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जुटने को कहा गया था।
अपील जारी की गई थी कि ज्यादा से ज्यादा लोग यूनिवर्सिटी पहुंचकर श्रमदान के जरिए अपना सहयोग प्रदान करें। सोशल मीडिया पर यह अपील वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन एक्टिव हो गया। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस कार्यक्रम पर रोक लगा दी है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

