26 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के खिलाफ योगी सरकार के शासन में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इन मुकदमों में अधिकतर मैं अदालतों ने जमानत दे दी है और कुछ मामलों में हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
ऐसे में आज़म खान(Azam Khan) को राज्य पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामलों में भले ही राहत मिलती नजर आ रही हो लेकिन अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आजम खान पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
आजम खान के खिलाफ दर्ज किए गए अधिकतर मामलों के वादी भारतीय जनता पार्टी के नेता आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने आजम खान के द्वारा मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जुटाए गए धन को लेकर ईडी से शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना से सबूत मांगे हैं।
भाजपा नेता आकाश सक्सेना(Akash Saxena) के मुताबिक उन्होंने ईडी को सबूत मुहैया करा दिए हैं, जिसमें जौहर यूनिवर्सिटी के खाते में करोड़ों रुपए की रकम जमा होना दर्शाई गई है जिसको लेकर उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- आमिर खान के भांजे इमरान खान को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- National Institute of Mass Communication (NIMC): Premier Destination for BJMC & Media Education in India

