बदायूँ: नीम हकीम खतराए जान, टोने- टोटके के सहारे बदायूँ का ज़िला अस्पताल

Date:

बदायूं में जिला अस्पताल के एक वार्ड में झाड़-फूंक और टोने-टोटकों से मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश/बदायूँ (सालिम रियाज़): एक ओर प्रदेश सरकार बेहतर स्वाथ्य सेवाऐं देनें के लिए लगातार प्रयास कर रही है और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का काम कर रही है जिससे लोगो को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध हो सके तो दूसरी ओर इसके विपरीत सरकारी अस्पतालों के वार्ड में झाड़-फूंक और टोने-टोटकों से मरीजों का इलाज हो रहा है।

जी हाँ यूपी के बदायूं जिले के जिला अस्पताल से ऐसा मामला सामने आया है जहाँ हकीम जाकर झाड़-फूंक और टोने-टोटकों से मरीजों का इलाज कर रहे हैं और अस्पताल का स्टाफ उनको रोकने की जहमत तक नही उठा पा रहा है।

जिले का जिला अस्पताल नीम हकीम लोगों की झाड़ फूंक के सहारे चल रहा है।

हॉस्पिटल के वार्ड में एक हकीम जाकर मरीजो के ऊपर फूंक मारकर उनका ईलाज कर रहा है और अस्पताल का स्टाफ यह सब नजारा अपनी आंखों से स्टाफ रूम में बैठकर देखता है और मना करने की ज़हमत तक नही उठा पाता। इसको लेकर जनपद भर में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डाक्टर कप्तान सिंह के संज्ञान में मामला आने के बाद वह अब कार्यवाही की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसा नही होना चाहिये। इस मामले में जिन लोगों की लापरवाही सामने आयेगी उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

आपको बता दें जिला अस्पताल का कोई भी कर्मचारी नीम हकीमों से कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं रखता है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार भी हकीमो से परेशान रहते हैं क्योंकि नीम हकीम दुआ देने के साथ पैसे भी वसूलते हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...