बदमाश दूल्हे के गले में पहना नोटों का हार, चैन, अंगूठी और नकदी लूट कर फरार हो गए
उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): संभल जिले के हजरत नगर गढ़ी थाना इलाके के एक गांव में बड़ी वारदात हुई है यहां दूल्हा बनकर बारात लेकर आए दूल्हे से लूट की वारदात हुई है। बदमाश दूल्हे के गले में पहना नोटों का हार, चैन, अंगूठी और नकदी लूट कर फरार हो गए।
दूल्हे के साथ लूट की घटना के बाद मौके पर एसडीएम और सीओ सहित भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
दिनदहाड़े दूल्हे के साथ लूट की घटना का पूरा मामला हजरत नगर गढ़ी थाना इलाके के गांव बराही का है जहां के निवासी कल्लू की पुत्री की बारात जनपद रामपुर के गांव शाहबाद से आई थी।
बारात चढ़त से पहले दूल्हा सोनू बग्गी में चढ़ रहा था। इसी बीच भीड़ में मौजूद लोग दूल्हे पर टूट पड़े और दूल्हे का नोटों का हार, नकदी, सोने की चेन एवं अंगूठी को लूट कर आरोपी फरार हो गए। दूल्हे से हुई लूट की घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दूल्हे के साथ हुई लूट की घटना के बाद शादी की खुशियां पल भर में छूमंतर हो गयीं।
वहीं सूचना मिलते ही एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सरगम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया।
दूल्हा बने सोनू ने बताया कि घोड़ा बग्गी पर बैठने के दौरान बदमाशों ने उसका नोटों का हार ,नकदी, सोने की चैन एवं अंगूठी आदि लूट ली।
वहीं पूरे प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि बराही गांव में दूल्हे के नोटों के हार को कुछ युवकों द्वारा छीना गया है, इस संबंध में तहरीर प्राप्त की गयी है। इस प्रकरण में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
उधर संभल पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने अपना स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि पूरी घटना बारात चढ़त के दौरान उड़ाए जाने वाले नोट और नोटों से बनी माला छीनने से घटी है। यह घटना गांव के अन्य समुदाय के युवकों द्वारा की गई है जिसकी वजह से एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स लगाया गया है। इस पूरे मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहीं उन्होंने बताया कि बारात सकुशल संपन्न हो गई है फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

