बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां कुछ दबंगों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिसौली के संग्रामपुर गांव की घटना
पूरा मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर गांव का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग एक युवक को लाठी-डंडों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने उस पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था।
4 नामजद और 2 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
घटना के बाद सहमे पीड़ित ने बिसौली कोतवाली पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव में दबंगों का खौफ, पीड़ित को जान का खतरा
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि गांव में दबंगों का आतंक बना हुआ है। इस जानलेवा हमले के बाद से वह और उसका परिवार बेहद डरा हुआ है तथा उसे अपनी जान का खतरा सता रहा है।
पुलिस का बयान: पुलिस प्रशासन का कहना है कि वायरल वीडियो और पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए जांच-पड़ताल की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- नौकरी के नाम पर ठगी: फर्जी फर्म चलाकर बेरोजगारों को ठगने वाला एक और शातिर गिरफ्तार, 15,200 रुपये बरामद

- कोल्हाई हत्याकांड: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, आई-10 कार बरामद

- क्या एक मोबाइल की कीमत इंसान की जान से भी ज़्यादा है? बदायूं में किस्त के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

- बदायूं में नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 1.57 लाख के जाली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार


