बदायूं: जिले के विनावर थाना क्षेत्र में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एसएसपी से शिकायत करके वापस लौट रहे कार सवार लोगों पर दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की और पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ितों ने हमलावरों पर नकदी और जेवरात लूटने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
क्या है पूरा मामला?
घटना विनावर थाना क्षेत्र के निजामपुर पस्तौर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के दो पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। इसी मामले में शिकायत लेकर एक पक्ष के लोग एसएसपी अंकिता शर्मा से मिलने बदायूं पहुंचे थे।
पुरानी चुंगी के पास घेराबंदी
शिकायत दर्ज कराने के बाद जब पीड़ित कार से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी पुरानी चुंगी के पास पहले से घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से कार पर हमला कर दिया और गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान कार में सवार लोगों के साथ मारपीट की गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
लूटपाट का आरोप
पीड़ितों का आरोप है कि मारपीट के साथ-साथ हमलावर उनसे 55 हजार रुपये की नकदी और एक सोने की अंगूठी भी लूट ले गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए उपचार किया जा रहा है।
पीड़ितों का आरोप है कि मारपीट के साथ-साथ हमलावर उनसे 55 हजार रुपये की नकदी और एक सोने की अंगूठी भी लूट ले गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए उपचार किया जा रहा है।
पुलिस का क्या कहना है?
पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन पुलिस की ढिलाई के कारण उनके हौसले बुलंद हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला: ससुराल प्रताड़ना के आरोप में युवक की आत्महत्या

- बदायूं: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला 24 वर्षीय विवाहिता का शव, गांव में फैली सनसनी

- फर्जी आधार व कूटरचित दस्तावेजों से जमीनों के बैनामे का आरोप, तहसीलदार समेत आठ पर मुकदमा

- बदायूं में जमीन विवाद: नींव भरने को लेकर मारपीट, 4 नामजद; पुलिस पर शिकायत बदलने का आरोप

- बदायूं: उसहैत में निर्माणाधीन दुकान का लेंटर भरभराकर गिरा, दो मजदूरों की मौत

