बदायूं (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गुरुवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। थाना दातागंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खानपुर दया में खेत पर काम करने गए चाचा-भतीजी पर अचानक हाईटेंशन विद्युत लाइन टूटकर गिर गई। इस हादसे में 32 वर्षीय चाचा की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई, जबकि उनकी 12 वर्षीय भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
मक्के के खेत में काम करने गए थे दोनों
मिली जानकारी के अनुसार, खानपुर दया निवासी सुनील (32 वर्ष) पुत्र देवसिंह, अपनी भतीजी अपेक्षा (12 वर्ष) पुत्री अजीत सिंह के साथ गांव के पास ही स्थित मक्के के खेत पर काम करने गए थे। दोनों खेत में काम कर ही रहे थे कि तभी खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन अचानक टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरी। करंट की चपेट में आने से सुनील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मासूम अपेक्षा बुरी तरह झुलस गई।
जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल अपेक्षा को बदायूं जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची की हालत बेहद नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया और बेहतर इलाज के लिए तुरंत हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया। फिलहाल बरेली में बच्ची का इलाज जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक सुनील के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब दो बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर जर्जर तारों को न बदलने और घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए उचित आर्थिक मुआवजे की मांग की है।
- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला: ससुराल प्रताड़ना के आरोप में युवक की आत्महत्या

- बदायूं: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला 24 वर्षीय विवाहिता का शव, गांव में फैली सनसनी

- फर्जी आधार व कूटरचित दस्तावेजों से जमीनों के बैनामे का आरोप, तहसीलदार समेत आठ पर मुकदमा

- बदायूं में जमीन विवाद: नींव भरने को लेकर मारपीट, 4 नामजद; पुलिस पर शिकायत बदलने का आरोप

- बदायूं: उसहैत में निर्माणाधीन दुकान का लेंटर भरभराकर गिरा, दो मजदूरों की मौत

- सहसवान में पीस कमेटी की बैठक, गणेश चतुर्थी पर शांति बनाए रखने की अपील

- सहसवान में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

- सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, कई वाहनों के काटे गए चालान


