बदायूं: जिले के उझानी थाना क्षेत्र स्थित कछला नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में बुधवार सुबह सड़क पर अचानक एक मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क पर मगरमच्छ को देखते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना नगर पंचायत और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद वन दरोगा शुभम प्रताप सिंह, वन दरोगा आदित्य गंगवार और वनरक्षक विकेंद्र कुमार ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित काबू में कर लिया।
रेस्क्यू के बाद सुबह करीब 10 बजे वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को ढकनगला गांव के पास गंगा नदी में सुरक्षित छोड़ दिया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की। मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ही स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

- JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm

- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

