देशभर के मदरसों और खानकाहों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मुल्क की तरक्की के लिए उलेमाओं ने की दुआएं

Date:

मुरादाबाद: देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर के इस्लामिक शैक्षणिक संस्थानों में देशभक्ति का अद्भुत रंग देखने को मिला। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) के मदरसा एवं उलेमा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मज़ाहिर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के हजारों मदरसों, मस्जिदों और खानकाहों में स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे हर्षोल्लास और आन बयान और शान के साथ मनाया गया।

सुबह से ही मदरसों में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए गए, जहां उलेमाओं और बच्चों ने तिरंगा फहराया और गर्व के साथ राष्ट्रगान गाया। इस दौरान आयोजित विशेष कार्यक्रमों में मुल्क की अमन-शांति, हिफाजत, अखंडता और प्रगति के लिए सामूहिक दुआएं मांगी गईं।

सोशल मीडिया पर छाए मदरसा छात्रों के वीडियो

स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर भी मदरसे के बच्चों की देशभक्ति का बोलबाला रहा। विभिन्न मंचों पर ऐसे कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें मदरसों के छोटे-छोटे बच्चे हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के तराने गाते, परेड करते और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इन बच्चों के देशप्रेम, जोश और जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आजादी में उलेमाओं के योगदान को किया गया याद

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों और उलेमाओं के ऐतिहासिक बलिदान को याद किया। मज़ाहिर खान ने कहा कि यह आयोजन इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि देश का मुस्लिम समाज राष्ट्र की संप्रभुता, भाईचारे और तरक्की के प्रति पूरी तरह समर्पित है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए लागू की गई महत्वाकांक्षी योजना: डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दीपावली के...

हरियाणा दिवस पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन; 285 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

नूंह: हरियाणा दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया यूनानी...