बदायूं: शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। सदर कोतवाली से महज 400 मीटर की दूरी पर और तहसील के सामने स्थित चार दुकानों के ताले व दरवाजे काटकर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। इनमें से दो दुकानों में घुसे चोर लाखों रुपये की नकदी और सामान समेटकर आसानी से फरार हो गए।
प्रभात जनरल मर्चेंट से 10 लाख की चोरी
चोरों ने सबसे बड़ा निशाना प्रभात जनरल मर्चेंट को बनाया। दुकान का दरवाजा काटकर अंदर घुसे चोरों ने गल्ले में रखी 5 लाख रुपये की नकदी और लगभग 5 लाख रुपये मूल्य का सामान पार कर दिया। कुल मिलाकर इस अकेली दुकान से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
गांधी ड्राईफ्रूट्स में भी सेंधमारी
इसी के पास स्थित गांधी ड्राईफ्रूट्स को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां से लगभग पौने दो लाख रुपये (1.75 लाख) की नकदी और कीमती ड्राईफ्रूट्स व सामान चोरी कर लिया गया। चोरों ने दो अन्य दुकानों के दरवाजे भी काटने की कोशिश की, लेकिन वहां वे कामयाब नहीं हो सके।
व्यापारियों में आक्रोश और दहशत
घटना का खुलासा सुबह उस समय हुआ जब व्यापारी अपनी दुकानें खोलने पहुंचे। कटिंग और टूटे दरवाजे देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। कोतवाली के इतने करीब और मुख्य बाजार के बीचों-बीच हुई इस बड़ी वारदात से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। व्यापारियों ने रात में पुलिस गश्त दावों पर सवाल खड़े किए हैं।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही सदर कोतवाल संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।
- जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सहसवान का सेवा हॉस्पिटल सीज, पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला: ससुराल प्रताड़ना के आरोप में युवक की आत्महत्या

- बदायूं: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला 24 वर्षीय विवाहिता का शव, गांव में फैली सनसनी

- फर्जी आधार व कूटरचित दस्तावेजों से जमीनों के बैनामे का आरोप, तहसीलदार समेत आठ पर मुकदमा

- बदायूं में जमीन विवाद: नींव भरने को लेकर मारपीट, 4 नामजद; पुलिस पर शिकायत बदलने का आरोप

- बदायूं: उसहैत में निर्माणाधीन दुकान का लेंटर भरभराकर गिरा, दो मजदूरों की मौत

- सहसवान में पीस कमेटी की बैठक, गणेश चतुर्थी पर शांति बनाए रखने की अपील

- सहसवान में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

