बदायूं(सालिम रियाज़): बदायूं में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गयी। मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में दो लड़कों की हत्या कर दी गई। मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने धारदार उस्तरे से वारकर दो किशोरों को काट डाला। डबल मर्डर के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बाइक में तोड़फोड़ की और दुकानें भी तोड़ी गईं। एसएसपी समेत पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद हैं। भीड़ को संभालने की कोशिश की जा रही है। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी का है।
बदायूं के डीएम मनोज कुमार ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है। अभी हत्या की वजह पता नहीं लग पायी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
बरेली के आईजी राकेश कुमार ने भी लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। इस बीच इलाक़े में तनाव का माहौल बना हुआ है। भरी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

