बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। वीडियो में खुद को भीम आर्मी का मंडल संगठन सचिव बताने वाला एक युवक पुलिस इंस्पेक्टर के सामने अपना प्रभाव दिखाते हुए बेहद विवादित बयान देता नजर आ रहा है।
‘एक फोन कॉल पर बंद करा दूंगा पूरी विधानसभा’
वायरल वीडियो में युवक पुलिस अधिकारी के सामने रौब झाड़ते हुए कहता है, “मोदी जी ने नकली लॉकडाउन लगाया था, हम कल ही लॉकडाउन लगा देंगे। एक कॉल कर दूंगा तो पूरी विधानसभा बंद हो जाएगी।” पुलिस के सामने खुलेआम इस तरह की धौंस जमाने का यह वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है।
खुद ही फेसबुक पर अपलोड किया था वीडियो
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के दूनपुर गांव का बताया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक ने खुद ही इस बातचीत का वीडियो एक दिन पहले अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से शेयर किया था। वहां से डाउनलोड होकर अब यह वीडियो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म वीडियो के सामने आने के बाद से स्थानीय इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग कानून व्यवस्था और पुलिस के सामने इस तरह की भाषा के इस्तेमाल पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों के रुख और कानूनी कार्रवाई का इंतजार है।
- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- बदायूं: पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत, दूध पीने वाले 18 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका

- बदायूं: राजकीय हाईस्कूल के गेट के पास शराब की दुकान का विरोध, छात्रों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

