सतनाम सिंह मट्टू को 12 वोटों से हराकर राजेंद्र ने बार अध्यक्ष की कुर्सी पर किया कब्जा।
उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर में बार एसोसिएशन के चुनाव का रिजल्ट आ गया। राजेंद्र प्रसाद रामपुर बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चने गए हैं। राजेंद्र प्रसाद को 255 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर सतनाम सिंह मट्टू रहे, जिनको 243 वोट मिले।
वहीं बार एसोसिएशन के महासचिव की बात करें तो इस पद पर शिव नरेश तोमर को 179 वोट मिले और वह बार एसोसिएशन रामपुर के महासचिव बनाए गए। दूसरे स्थान पर मुसाहफ अली रहे जिनको 134 वोट मिले।
आपको बता दें कि हर साल रामपुर में बार एसोसिएशन (Rampur Bar Association) का चुनाव होता है। बुधवार को अध्यक्ष और महासचिव समेत छह पदों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ जिसका रिजल्ट भी डिक्लेयर हो गया।
बार एसोसिएशन बार एसोसिएशन रामपुर के अध्यक्ष पद पर चुने गए राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अधिवक्ताओं के हित के लिए हमेशा काम किया है वह चौथी बार चुने गए हैं। इस बार भी वह अधिवक्ताओं की उम्मीद पर खरे उतरेंगे।
वहीं बार एसोसिएशन रामपुर के महासचिव शिव नरेश तोमर ने इस जीत का श्रेय आजम खान को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत आजम खान की जीत है वह समाजवादी पार्टी के लोग हैं।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

