Globaltoday.in | गुलरेज़ खान | बरेली
बरेली के बारादरी क्षेत्र में पुलिस को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता मिली है।
दरअसल यहाँ बारादरी पुलिस को बारादरी क्षेत्र के एक शादी लॉन से सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी।
पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर शादी लॉन पर रेड की और 8 लड़कियों के साथ चार लड़के मौके से गिरफ्तार कर लिए।
बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस ने मौके से कई मोबाइल और आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं।
जानकारी के मुताबिक सेक्स वर्कर के तौर पर काम करने वाली लड़कियां दिल्ली और पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखती हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले के खुलासे में जुट गई है ताकि सेक्स रैकेट में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जा सके।
- केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच का दिया आदेश
- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar
- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues
- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”
