बरेली में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़

Date:

Globaltoday.in|गुलरेज़ खान|बरेली

उत्तर प्रदेश में अपराधी पुलिस की गोली के निशाने पर आ रहे है। आज बरेली पुलिस ने थाना शाही क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने में लगे एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ थाना शाही के गणेशपुर गांव के आसपास हुई।

पुलिस ने जब दोनों बदमाशो को गिरफ्तारी के लिए कहा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी कार्यवाही में गैंगस्टर शाहिद को पुलिस की एक पैर में गोली लगी जिसके चलते वह मौके पर गिर पड़ा।

पुलिस ने घायल बदमाश शाहिद को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि दूसरा बदमाश वीरेंद्र मौके से भागने में सफल रहा है।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर कई थानों के फ़ोर्स के साथ आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

एसपी ग्रामीण संसार सिंह ने बताया कि पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमे एक पुलिस कर्मी के साथ एक बदमाश मुठभेड़ में घायल हुआ है। पुलिस दूसरे बदमाश की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है।

    Share post:

    Visual Stories

    Popular

    More like this
    Related

    सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला, सैन्य अड्डे के हथियार डिपो को बनाया निशाना

    यमन के हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी सऊदी अरब में...

    महविश की संदिग्ध मौत का मामला: फिल्मी अंदाज में चली थी गोली, इस तरह उठा पर्दा

    काशीपुर/उधम सिंह नगर( राबिया शेख़): जनपद उधम सिंह नगर...