Bareilly: सड़क दुर्घटना में बरेली पुलिस ने खोया अपना तेज़तर्रार दरोग़ा ,पुलिस परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई 

Date:

भोजीपुरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में संजय कुमार की मौत

उत्तर प्रदेश/बरेली(गुलरेज़ खान): भोजीपुरा थाने में तैनात एक तेजतर्रार दरोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा है कि वह घटना के वक्त दरोग़ा संजय कुमार ड्यूटी पर थे इसी दौरान उन्हें एक तेजी से दौड़ते वाहन ने अपनी चपेट में लिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

दरोगा को पुलिसकर्मियों ने पड़ोस के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारीयों में हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी पुलिसकर्मियों ने मृतक के परिवार को दी तो वह भी बरेली पहुंच गए। बरेली के रिजर्व पुलिस लाइन गमगीन माहौल में नम आँखों से दरोगा संजय को श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। सभी पुलिसकर्मी घटना को लेकर  बेहद दुखी थे। 

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि दरोगा संजय कुमार देर रात ड्यूटी पर थे, इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।  पुलिसकर्मियों ने घायल दरोगा को निजी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।

एडीजी राजकुमार ने मीडिया को बताया कि सब इन्स्पेक्टर संजय कुमार  वर्ष 1998 के बैच के थे , वह जिला बुलंदशहर के रहने वाले थे। आज उनकी सुबह भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई जो कि बड़ी दुखद मृत्यु हुई है। पूरा पुलिस परिवार उनकी मौत से बेहद दुखी है। सभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी है। उन्होंने यह भी कहा दिवंगत संजय कुमार के परिवार को वह आश्वस्त करते हैं कि पुलिस विभाग उनके साथ है किसी भी तरह की ड्यूज मिलने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

लखनऊ/मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मदरसों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों...

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...