परिजन की शिकायत पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिये थे जाँच के आदेश,अस्पताल में इलाज और मरीजों की भर्ती पर रोक
लखनऊ, 24 जून(नौमान माजिद): उत्तर प्रदेश के शहर बरेली में एक दो साल के बच्चे का गलत ऑपरेशन के आरोप में डॉ. एम खान हॉस्पिटल का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के हस्तक्षेप के बाद शिकायत की जाँच शुरू हो गई।
परिजन और हॉस्पिटल के डॉक्टर-कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिये गये।
शुरूआत जाँच के आधार पर अस्पताल का पंजीकरण अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दिया गया है। इस दौरान अस्पताल में इलाज और मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है।
दरअसल बरेली में एक छोटे बच्चे को बोलने में दिक्कत हो रही थी। वह तुतलाकर बोल रहा था। डॉक्टरों ने जाँच के बाद बच्चे की जीभ का ऑपरेशन करने की सलाह दी थी। परिजन बच्चे को लेकर शहर के डॉ. एम खान अस्पताल लेकर पहुँचे थे। यहां डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी।
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे का गलत ऑपरेशन कर दिया।
शिकायत के बाद डिप्टी सीएम ने बरेली सीएमओ को तत्काल अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर भेजकर जाँच कराने के आदेश दिये थे।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भानु प्रकाश की अध्यक्षता में डॉ. संचित शर्मा, डॉ. चन्द्रपाल, डॉ. जय प्रकाश ने जाँच के दौरान परिजनों के बयान दर्ज किए। डॉक्टर-कर्मचारियों के बयान दर्ज किये। इलाज संबंधी दस्तावेजों का परीक्षण किया। जाँच टीम ने अस्पताल का पंजीकरण अगले आदेशों तक रद्द कर दिया है। अस्पताल में इलाज संबंधी गतिविधियां भी रोक दी गई हैं।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

