जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल में फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है। कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा को घाटी जाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल रही है।
राहुल गांधी(Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा इस समय जम्मू-कश्मीर में है। यात्रा में सुरक्षा कमी के बाद आज यात्रा को रोकनी पड़ी। यात्रा रोकने के बाद राहुल गाँधी ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गाँधी ने कहा कि आज सुबह भारत जोड़ो यात्र चल रही थी जिसमें भीड़ काफी थी लेकिन जिन पुलिस कर्मियों को भीड़ को काबू करना था, वे नहीं दिख रहे थे। ऐसे में जो मेरी सुरक्षा में सुरक्षा कर्मी लगे हुए थे वह बहुत असहज हो गए, इसलिए हमें अपनी पदयात्रा को रद्द करना पड़ा।
राहुल गांधी ने कहा कि मुझे लगता है कि पुलिस को भीड़ को काबू करना चाहिए था, ताकि हम यात्रा को जारी रख सकते। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह बहुत मुश्किल है कि मैं अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों को निर्देश देने के खिलाफ जाऊं।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि पुलिस भीड़ का प्रबंधन करे ताकि हम यात्रा कर सकें। मेरे सुरक्षाकर्मी जो सिफारिश कर रहे हैं, उसके खिलाफ जाना मेरे लिए बहुत मुश्किल है।
- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- आमिर खान के भांजे इमरान खान को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- National Institute of Mass Communication (NIMC): Premier Destination for BJMC & Media Education in India

