भाजपा सरकार में कुर्मी समाज पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारतीय कुर्मी महासभा ने आक्रोश जताते हुए चार सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा। बुधवार को भारतीय कुर्मी महासभा के लोग मिलक हाइवे स्थित पटेल पार्क में एकत्रित हुए तथा सैकड़ों की संख्या में तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यलय पहुंचे जहां उन्हेंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा एसडीएम आनंद कुमार को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में लिखा है कि बरेली के शिक्षक डॉ. रजनीश गंगवार के विरुद्ध की गई रिपोर्ट दर्ज असंवैधानिक है। शिक्षक रजनीश गंगवार एक कवि हैं। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से स्कूल के बच्चों अंधविश्वास के खिलाफ जागरूक किया है न कि किसी की आस्था को ठेस पहुंचाया।
भाजपा सरकार चाहती है कि पढ़ने की उम्र में बच्चे कांवर ढोने का काम करें ताकि वे पढ़ लिखकर आगे न बढ़ सके और सरकार से सबाल न पूछ सके। अवगत कराया कि सांसद अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।
कंगना रनौत के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा पंजीकृत किया जाए। बांदा जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा षड्यंत्र के तहत गैर कानूनी ढंग से गवन के आरोप में फंसाया गया है। तत्काल सुनील कुमार को दोषमुक्त किया जाए। महासभा के लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर किए जाने का भी विरोध किया है। कहा कि भाजपा सरकार कुर्मी समाज पर अत्याचार कर ओछी मानसिकता का परिचय दे रही है।
ज्ञापन देने बालों में उमेश चंद्र पटेल (राष्ट्रीय सचिव),शोभित पटेल (जिलाध्यक्ष),सुमित पटेल, सरनाम सिंह, यशपाल पटेल, शेर सिंह गंगवार, डॉ अशोक गंगवार, जीवेन्द्र सिंह, राजेश पटेल, चंद्र पाल गंगवार, नरेंद्र गंगवार, सुमित गंगवार, रामपाल पटेल आदि प्रमुख रूप से थे।
- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- नेहा सिंह राठौर vs ABP न्यूज: “कॉल गर्ल बताकर खबर चलाई, अब माफी माँगी… नेहा सिंह राठौर बोलीं- कोर्ट में मिलो, न्याय चाहिए”

- कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 17 की मौत, 35 से अधिक घायल

