बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट में यूपी का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है। उपाध्यक्षों और महामंत्रियों की लिस्ट में सबसे ज्यादा नाम यूपी से हैं।
नई दिल्ली: भाजपा(BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार (29 जुलाई) को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी। नड्डा की टीम में नए और पुराने चेहरों का समन्वय बैठाया गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसे पार्टी की 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
केंद्रीय उपाध्यक्षों की लिस्ट में यूपी से दो सांसदों रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेई और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को जगह दी गई है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास भी केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
संजय बंदी बने राष्ट्रीय महामंत्री
संजय बंदी और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है जबकि संजय बंदी को केंद्रीय टीम में शामिल कर पार्टी ने तेलंगाना के लिए संदेश दिया है। कैलाशविजयवर्गीय, तरुण चुग, विनोद तावड़े, अरुण सिंह को फिर से मौका मिला है। सभी को फिर से महामंत्री बनाया गया है।
कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटोनी के बेटे अरुण एंटोनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। बतादें कि एंटनी कुछ समय पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे।
यूपी की राजनीति को बड़ा संदेश
गोरखपुर के पूर्व विधायक राधा मोहन अग्रवाल को केंद्रीय टीम में एंट्री देकर यूपी की राजनीति को बड़ा संदेश दिया गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था, लेकिन अब उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है। देखिये पूरी लिस्ट:-
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- रमन सिंह- छत्तीसगढ़
- वसुंधरा राजे- राजस्थान
- रघुबर दास- झारखंड
- सौदान सिंह- मध्य प्रदेश
- वैजयंत पांडा- ओडिशा
- सरोज पांडेय- छत्तीसगढ़
- रेखा वर्मा- उत्तर प्रदेश
- डी के अरुण- तेलंगाना
- एम चौबा एओ- नगालैंड
- अब्दुल्ला कुट्टी- केरल
- लक्ष्मीकांत बाजपेई- उत्तर प्रदेश
- लता उसेंडी- छत्तीसगढ़
- तारिक मंसूर- उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय महामंत्री
- अरुण सिंह- उत्तर प्रदेश
- कैलाश विजयवर्गी- मध्य प्रदेश
- दुष्यंत कुमार गौतम- दिल्ली
- तरुण चुग- पंजाब
- विनोद तावड़े- महाराष्ट्र
- सुनील बंसल- राजस्थान
- संजय बंदी- तेलंगाना
- राधामोहन अग्रवाल- उत्तर प्रदेश

- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

