रामपुर(रिज़वान ख़ान): भारतीय जनता पार्टी(BJP) में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल लोधी आज रामपुर पहुंचे और उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी का प्रचार कर उनके लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा,”आज 87 प्रतिशत देश की जनता मोदी जी की आवाज़ बनी है। मोदी जी को प्रधानमंत्री चाहती है। इस समय इंडि गठबंधन जो है भ्रष्टाचार को बचाने के लिए दिल्ली में उन्होंने बहुत बड़ा कार्यक्रम कर के दुनिया को शंदेश देने का काम किया है। इंडि गठबंधन भ्रष्टाचार का समर्थक है। अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं उनको बचाने के लिए उन्होंने ये सब कार्यक्रम किए हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर इन लोगों ने दिल्ली में तो रैली की है और पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग अलग लड़ रही है।
उन्होंने कहा,” पश्चिम बंगाल में भी ममता बनर्जी ने साथ में लड़ने से इनकार कर दिया है। वहां भी नहीं लड़ रहे हैं। जो पार्टी कांग्रेस को देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी पार्टी कहती है, उसके लिए समर्थन एक दूसरे को कर रहे हैं। जिसने रामचरित मानस को और सनातन धर्म को गाली दिया।

धर्मपाल लोधी ने कहा समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पार्टी, ये सब मिलकर मोदी जी की किस तरह अपमानित किया जाए इसलिए ये काम कर रहे हैं। केजरीवाल के पास ईडी का 9 बार सम्मन आया था। उसको वो झुटलाने का काम करते रहे, हाज़िर नहीं हुए। कोर्ट ने सभी आम आदमी पार्टी के नेताओं की ज़मानत देने से मना कर दिया है।
- बदायूं: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला 24 वर्षीय विवाहिता का शव, गांव में फैली सनसनी

- AMU: MM Hall के बाहर छात्र को कुत्ते ने काटा, हालत गंभीर

- फर्जी आधार व कूटरचित दस्तावेजों से जमीनों के बैनामे का आरोप, तहसीलदार समेत आठ पर मुकदमा

- ‘वंदे मातरम्’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का तेज लाल भारती और डॉ. सैयद अहमद खान ने किया स्वागत

- शालीमार बाग मदीना मस्जिद पर बुलडोज़र कार्रवाई: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने MCD को घेरा, पारदर्शी जांच की मांग

- धार्मिक कारणों से ‘वंदे मातरम’ न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई की उम्मीद नहीं: सुप्रीम कोर्ट

