रामपुर (Rampur) में जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदारी में भाजपा के प्रत्याशी ने अपना परचम लहराया है। जिला रामपुर में भाजपा और समाजवादी पार्टी में कांटे का मुकाबला था और दोनों ही पार्टियां जीत का दावा कर रही थीं। लेकिन आज मतदान के बाद मतगणना में परिणाम घोषित हुआ तो भाजपा प्रत्याशी ख्याली राम लोधी को 19 वोट प्राप्त हुए तो वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नसरीन जहां को 13 वोट मिले। एक वोट भाजपा का कैंसिल हुआ और 2 सदस्यों ने चुनाव का बहिष्कार किया, उन्होंने मतदान ही नहीं किया। भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष जीतने के बाद सभी लोगों ने जीत का जश्न ढोल नगाड़े की थाप पर भांगड़ा करके मनाया।
जनपद रामपुर में आज जिला पंचायत अध्यक्ष का मतदान और मतगणना दोनों ही था। मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी।
सुबह 11:00 बजे से मतदान शुरू हुआ और 3:00 बजे तक मतदान चला। मतदान के बाद मतगणना का काम शुरू हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ख्याली राम लोधी को 19 वोट मिले जबकि समाजवादी पार्टी की नसरीन जहां को 13 वोट मिले। दो जिला पंचायत सदस्यों ने इस चुनाव का बहिष्कार किया और उन्होंने वोट ही नहीं डाले। एक वोट भाजपा का किसी कारणवश कैंसिल हुआ। इस तरह से भारतीय जनता पार्टी को 18 और समाजवादी को 13 वोट प्राप्त हुए।
जिलाधिकारी ने जल संचय राज्य मंत्री बलदेव सिंह की मौजूदगी में जीत का प्रमाण पत्र भाजपा प्रत्याशी ख्यालीराम लोधी को दिया और उन्हें बधाई दी।
विजेता भाजपा प्रत्याशी ख्याली राम लोधी से हमने बात की तो उन्होंने बताया आज जिला पंचायत का चुनाव हुआ और सदस्यों ने अपने मन से मत किया जिसमें मेरी जीत हुई। 5 साल जमकर जनता की सेवा करेंगे और विकास के कार्य करेंगे।
वही जल संचय राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने बताया,”अभी रुझान का पता चला है बाकी क्लियर डिटेल निर्वाचन अधिकारी यानी जिलाधिकारी बताएंगे। यह पता चला है कि 19 वोट ख्याली राम लोधी जी के पक्ष में पड़े और 13 समाजवादी पार्टी के पक्ष में पड़े हैं। दो लोग जो कांग्रेस के थे उन्होंने बहिष्कार किया है। उन्होंने वोटिंग नहीं की है इसलिए 32 वोट पड़े हैं। 19 वोट भारतीय जनता पार्टी के ख्याली राम लोधी को मिले हैं। 13 वोट समाजवादी पार्टी को मिले इस तरह से भाजपा प्रत्याशी विजई घोषित हुए हैं।
- मासूमों ने कहा- ‘साहब! सांप-बिच्छू का डर लगता है’, डीएम के एक फैसले से रोशन हुआ मैनपुरी का बसैत गांव

- दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिसिया हमला: शाहीन खान और नफीसा खान के साथ कथित मारपीट का पूरा मामला

- मैनपुरी में जन्माष्टमी शोभायात्रा: यादव महासभा ने दिखाई एकजुटता, खर्रा में बनेगा श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर

- श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान हादसे का शिकार, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया; सभी यात्री सुरक्षित

- जन्माष्टमी पर राधा बनी हेमा मालिनी, शेयर की ‘राधा रास बिहारी’ डांस बैले की झलक, बोलीं- ‘राधे-राधे, जय श्री कृष्णा’

- IndiGo Flight Hits VDGS Pole While Parking at Srinagar Airport; All Passengers and Crew Safe

