समाजवादी समर्थक मोर्चा ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

Date:

रामपुर: आज दिनांक 1 जुलाई 2021 को समाजवादी समर्थक मोर्चा के प्रधान कार्यालय रामपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी का जन्म दिवस मनाया गया और सभा आयोजित की गई।

सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी समर्थक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजीम इकबाल खां एडवोकेट ने कहा कि अखिलेश यादव जी का जन्म दिवस हम सामाजिक क्रांति एवं सत्ता परिवर्तन का संकल्प लेते हुए मना रहे हैं। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर जनता देख चुकी है, चारों तरफ झूठ और गुंडागर्दी की जा रही हैं, लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, इंसाफ मांगने और नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाने वालों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। बिजली चेकिंग और वाहन चेकिंग के नाम पर जनता का शोषण किया जा रहा है।

मोर्चा के अध्यक्ष अज़ीम इकबाल खां एडवोकेट ने केक काटकर साथियों को खिलाया और अखिलेश यादव जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। बर्थ डे समारोह में मोर्चा के जिला महासचिव बाबू अली, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी श्री राकिम खां, यूथ विंग के ज़िला अध्यक्ष रामपुर श्री अदनान खां, मोहम्मद अफ़ज़ल शमसी, मोहम्मद हनीफ हाशमी, तारिक रजा खां, अरसालन भाई, नायब सिद्दीकी, शाहज़ेब भाई, ताज मोहम्मद आदि लोगों ने भाग लिया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

लखनऊ / रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व...

स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

रामपुर (उत्तर प्रदेश):जनपद रामपुर की स्वार-टांडा विधानसभा सीट (34)...

आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

रामपुर: उत्तर प्रदेश की राजनीति में रामपुर को समाजवादी...