भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की बेलगाम भाषा पर उबाल, बसपा नेता ने बोला तीखा हमला

Date:

Ramesh Bidhuri Video: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की बहुजन समाज पाटी (BSP) के सांसद दानिश अली के खिलाफ की गई अपमान व् आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आज शनिवार (23 सितंबर) को भी बवाल जारी रहा। इस बीच बसपा सरकार में राज्य मंत्री रह चुके सुरेंद्र सिंह सागर ने इस तरह के वक्तव्य को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए भाजपा सांसद पर तीखा हमला बोला है।

देश की नई संसद को स्थापित हुए चंद दिन ही गुजरे हैं। ऐसे में शुरुआती दौर में ही भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के द्वारा लोकतंत्र के इस मंदिर में बसपा सांसद दानिश अली को उग्रवादी और आतंकवादी जैसे शब्दो से संबोधित करने पर सियासी गलियों में आया तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। बसपा सरकार में राज्य मंत्री रह चुके सुरेंद्र सिंह सागर ने इस तरह के वक्तव्य को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए भाजपा सांसद पर तीखा हमला बोला है।

बसपा सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं पार्टी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सागर ने देश की संसद के अंदर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा बसपा सांसद दानिश अली को उग्रवादी, आतंकवादी जैसे शब्दों से संबोधित करने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा है। इतना ही नहीं उन्होंने देश की आजादी में मुसलमानों के योगदान को भी याद दिलाया है।

सुरेंद्र सिंह सागर ने पार्टी के पूरी शिद्दत के साथ अपने सांसद के साथ खड़े रहने का भी भरोसा दिलाया है। पूर्व मंत्री ने भाजपा सांसद के द्वारा इस तरह के वक्तव्य के प्रयोग को आगामी लोकसभा के चुनावी एजेंडा सेट होने की बात से भी इनकार नहीं किया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...