अब प्लाज़्मा, प्लेटलेट्स के लिए रामपुर वासियों को ब्लड बैंकों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
रामपुर(रिज़वान ख़ान): उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को जमीन स्तर तक पहुंच जाने को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रही है। इसका फायदा अब जनपद रामपुर के लोगों को भी मिलने जा रहा है।
जिला अस्पताल में आज ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट शुरू हो गयी। अब रामपुर के मरीजों को प्लाजमा, प्लेटलेट्स के लिए दूसरे ब्लड बैंकों की दौड़ नहीं लगानी होगी।
रामपुर से भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की विधायक निधि से जिला अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डीएम जोगिंदर सिंह, अस्पताल के सीएमएस डॉ एचके मित्रा आदि मौजूद रहे। इस यूनिट का उद्देश्य जरूरत पड़ने पर मरीज को ब्लड की व्यवस्था आदि कराना है। इस सुविधा के बाद मरीज को काफी हद तक राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

