संभल(डॉ मुजम्मिल दानिश): आज मंगलवार, 3 सितंबर को उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद जावेद द्वारा जनपद सम्भल के राज्यानुदानित मदरसों का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने मदरसों में हो रहे शिक्षण कार्य एवं छात्र/छात्राओं को शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं एवं छात्र/छात्राओं हेतु मदरसों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इफ़्तेख़ार जावेद जनपद के तीनों राज्यानुदानित मदरसों की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आये।
मदरसा जियाउल उलूम सरायतरीन पहुंचने पर मदरसा छात्र/छात्राओं ने उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। मदरसा जिया उल उलूम में उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्र/छात्राओं से मदरसे में होने वाली पढाई की गुणवत्ता की वाबत सवाल किये और एक शिक्षक की तरह किताब हाथ में लेकर उनको पढाया भी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन ‘‘एक हाथ में कुरआन एक हाथ में कम्प्यूटर’’ को उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ सफल बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास करने में जुटा है।
- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

- सहसवान में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

- मैनपुरी: ढोल-नगाड़ों की थाप पर गैंगस्टर के 2 पेट्रोल पंप कुर्क, 15.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

- अमेरिका ने 27 एयरलाइनों सहित ईरान की 36 संस्थाओं पर लगाए कड़े प्रतिबंध; ट्रम्प बोले—’ईरान को नहीं बनने देंगे परमाणु शक्ति’

- बाढ़ के संकट से जूझ रहे नेपाल में 5.0 तीव्रता का भूकंप, मुस्तांग में था केंद्र; भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भी झटके

