बसपा सांसद कुँवर दानिश अली ने गढ़मुखतेश्वर में अंबेडकर जी की मूर्ति पर माला अर्पण किया

0
बसपा सांसद कुँवर दानिश अली ने गढ़मुखतेश्वर में अंबेडकर जी की मूर्ति पर माला अर्पण किया
बसपा सांसद कुँवर दानिश अली ने गढ़मुखतेश्वर में अंबेडकर जी की मूर्ति पर माला अर्पण किया

गढ़मुखतेश्वर: 27 अगस्त 2023: बसपा सांसद कुँवर दानिश अली अपने लोकसभा क्षेत्र के गढ़मुखतेश्वर विधानसभा में भ्रमण के दौरान ग्राम खेड़ा में श्री चमन सिंह जी के शोक सभा में सम्मिलित हुए एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ग्राम सैदपुरा हेदरपुर में ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्राम खिल्वाई में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माला अर्पण किया।

तत्पश्चात ग्रामपलवाड़ा, बहादुरगढ़ , शंकर टीला, शेरपुर आदि ग्रामों का दौरा किया जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने वहां सभा को संबोधित किया तथा वहां उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं उनके निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। तत्पश्चात क्षेत्र में पुर्व से निर्धारित कई समाजिक कार्यकम में शामिल हुए|