बदायूं कोर्ट परिसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुधीर कुमार की आत्महत्या, गार्ड रूम में फंदे से लटका शव मिला। पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
बदायूं: बदायूं कोर्ट परिसर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव गार्ड रूम में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां जांच शुरू कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक की पहचान बरेली जिले के थाना सुभाष नगर क्षेत्र स्थित बीडीए कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय सुधीर कुमार पुत्र महेंद्र पाल के रूप में हुई है। वह बदायूं कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। रोजाना की तरह वह सोमवार को कोर्ट परिसर पहुंचे थे, लेकिन कुछ देर बाद उनका शव गार्ड रूम में लटका मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला जज, एसएसपी समेत आला पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
फिलहाल सुधीर कुमार ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।
- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई

- उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, ATS से लेकर SSF तक बदली जिम्मेदारियां

- यूपी में 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलाधिकारियों का भी फेरबदल

- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

- देवरिया: 65 वर्षीय मोहन प्रसाद की मौत के बाद दफनाने पर मचा विवाद, पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुई अंतिम प्रक्रिया

- “यह यात्रा का अंत नहीं है” : जानिए क्यों खास रही IAS आंजनेय कुमार सिंह की 11 साल की यूपी पारी

- जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर: कमिश्नर के ऐतिहासिक फैसले के मुरीद हुए लोग, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (RSS) ने जताया आभार

- जेवर एयरपोर्ट का ऐतिहासिक आगाज़: 172 किसानों ने भरी पहली उड़ान, अब लखनऊ में करेंगे मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात


