Gloabaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
जनपद मुरादाबाद (Moradabad) के थाना मूंढा पांडेय के गाँव बुजपुर में आज कल माता के दर्शन के लिए हज़ारों श्रद्धालू आते हैं और गाँव में एक बड़े मेले का भी आयोजन होता है।
यहाँ दूर दूर से हज़ारों श्रद्धालू अपनी आस्था के साथ माता के मंदिर में आते और माता के दर्शन कर अपनी मन्नत माता से मंगाते हैं। वहीं मंदिर में एक श्रद्धालु महिला से चैन स्नेचिंग ग्रोह आँखों में धूल झोंक कर उनके गले से सोने की चैन काट कर दिन दहाड़े माता के के मंदिर में लूट मचाने में लगा है। जबकि पुलिस प्रशासन का दावा है कि मंदिर में भारी पुलिस बल तैनात रहता है।
मामला उत्तर प्रदेश के जनपद मरादाबाद के थाना छेत्र मुंढा पांडेय के गांव भुजपुर में माता के मंदिर का 5 अप्रेल का है। जब एक रामपुर का मिष्ठान व्यपारी अपने परिवार के साथ बुजपुर माता के मंदिर में जात लगाने माता के दर्शन करने आया।
माता के मंदिर में पहले से ही घात लगाए एक महिला चैन स्नेचिंग ग्रोह बैठा था। जैसे ही माता के मंदिर के पास व्यपारी दिनेश का परिवार माता के दर्शन के लिए मंदिर में आया तो महिला चैन स्नेचिंग ग्रोह ने उनके परिवार को चारो तरफ से घेर लिया और मिष्ठान व्यपारी की पत्नी की ढाई तोला सोने की चैन और भतीजी की 8 ग्राम की सोने की महिला ग्रोह ने काट ली।
लेकिन माता के मंदिर में लगी तीसरी आंख CCTV कैमरे में ये सारी वारदात रिकार्ड हो गयी। जैसे ही माता के मंदिर ने मिष्ठान व्यपारी की पत्नी और उनकी भतीजी को अपने गले से सोने की चैन कटने का आभास हुआ तो उन्होंने शोर मचाया। जबतक महिला चैन स्नेचिंग ग्रोह मंदिर से चम्पत हो गया।
वहीं मुंढा पांडेय पुलिस दर्शनार्थियों की सुरक्षा का दावा कर रही है। बरहाल मिष्ठान व्यपारी ने अपनी शिकायत मुंढा पांडेय थाने में दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस ने CCTV फुटेज देखने के बाद भी मिष्ठान व्यपारी की एफ़.आई.आर अभी तक दर्ज नहीं की है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

