सम्भल में नाबालिग़ से रेप, मुक़दमा दर्ज, आरोपी फ़रार

Date:

Gloabaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल

उत्तर प्रदेश के सम्भल में एक 16 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस के ही एक युवक पर लगा है जिसने घर में अकेली युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में नामज़द मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

नाबालिग़ से दुष्कर्म का पूरा मामला सदर कोतवाली सम्भल क्षेत्र का है जहां के एक मोहल्ले की नाबालिग युवती का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

आरोपी ने वारदात को अंजाम उस वक़्त दिया जब घर पर अकेली युवती थी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने युवती की हाथों पर धारदार ब्लेड से वार कर लहूलुहान किया। इतना ही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

परिजनों के घर पहुंचने पर डरी सहमी पीड़िता ने आप बीती बताई। जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी आसिम के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामज़द मुकदमा दर्ज करते हुए तफ़्तीश शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत...