आज़म खान और उनके परिवार के ख़िलाफ़ 28 मामलों में चार्जशीट दाख़िल

Date:

Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर

सपा नेता आज़म खान(Azam Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अदालत से कई मामलों में जमानत मिलने के बावजूद उनकी रिहाई अभी दूर की कौड़ी नजर आ रही है।

आजम खान ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार और करीबियों पर एक बार फिर रामपुर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।

जौहर यूनिवर्सिटी से संबंधित किसानों की जमीनों पर कब्जा करने के 27 मामलो  में रामपुर पुलिस ने जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट के सदस्यों जिनमें आजम खान, उनकी पत्नी और उनके बेटे सहित उन के परिवार के करीबी लोग और चमरौआ से विधायक नसीर अहमद सहित 9 लॉगों खिलाफ अदालत में चार्ज शीट दाखिल कर दी है।

Arun Kumar
अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार(Arun Kumar Singh)सिंह ने बताया,” कि आज रामपुर पुलिस ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में जो किसानों की जमीनें ली गई थीं, उससे संबंधित मुकदमो में 27 मुकदमो में आरोपत प्रेसित किया है। ये आरोपी जौहर विश्वविद्यालय की जो ट्रस्टी लोग है उन 9 लोगो के खिलाफ आज माननीय न्यायालय में दाखिल किया गया है। जिसमे मुख्य रूप से तंजीन फातिमा , नसीर अहमद जो कि दोनों विधान सभा के सदस्य है। अब्दुल्ला आज़म खा, उनके भाई अदीब आज़म खा और कुछ अन्य लोग हैं। इस तरह से 9 लोगो के खिलाफ 27 मुकदमो में आरोप पत्र न्यायालय में प्रेसित किया गया है। एक मुकदमा जिसमे कोतवाली पुलिस ने भी आरोपत प्रेसित किया है चार लोगों के खिलाफ, उसमे उन्होंने नगर पालिका से कुछ दस्तावेजो में हेराफेरी करके प्रमाणपत्र विहीन प्रस्तुत किया था । उस आधार पर ये कायम था। उसमें भी साक्ष्य के आधार पर चार लोगों के खिलाफ आरोप प्रेषित किया गया है। इस तरह से आज 28 मामलों में माननीय न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। 

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...