Globaltoday.in | उबैद इक़बाल | नई दिल्ली
भारत कोरोना वायरस के संबंध में सबसे खराब स्थिति का सामना कर रहा है और यहां एक ही दिन में कोरोना मामलों की संख्या ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 24 घंटों में कोरोना के 90,633 मामले सामने आए, जबकि 1,065 मौतें दर्ज की गईं हैं।
भारत दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश
कोरोना महामारी के मामलों में अमेरिका दुनिया में पहले नंबर पर है। वहां अब तक 6,400,670 मामले सामने आ चुके हैं और 192,308 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में COVID-19 के 36,95,774 एक्टिव केस हैं। अब अमेरिका के बाद भारत दूसरे स्थान पर है। वहीं, ब्राज़ील 4,091,801 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।
भारत में अब कोरोना के नए मरीज़ बढ़ने की दर भी अमेरिका और ब्राज़ील के मुक़ाबले में ज़्यादा है। सितंबर के शुरू में ही अमेरिका में जहां कोरोना संक्रमण बढ़ने की दर 0.71 फीसदी रही. वहीं, ब्राज़ील में 1.11 फीसदी और भारत में यह आंकड़ा ब्राज़ील से भी दोगुना तेज़ यानि कि 2.19 फ़ीसद रहा।
अधिकारियों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 4.1 मिलियन से ज़्यादा है, जिसके बाद वैश्विक स्तर पर कोरोना पीड़ितों की संख्या के मामले में भारत अब दूसरे स्थान पर है।
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life
- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा
- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर
- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
