मुरादाबाद, 1 अगस्त 2025: शुक्रवार दिनांक 30 जुलाई 2025 को मुरादाबाद की मंडी में भाजपा कार्यकर्ता के भाई श्री चेतन सैनी की दुकान को जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से आहत होकर चेतन सैनी ने आत्महत्या कर ली, जो कि बेहद हृदयविदारक और चिंताजनक घटना है।
इस दुखद घटना पर संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय ने 1 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को मुरादाबाद पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर अपनी संवेदना प्रकट की और उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है और न्याय के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष का सीधा प्रहार
मीडिया से बातचीत करते हुए अजय राय ने कहा,” “यह सरकार गरीब विरोधी, पिछड़ा विरोधी और अत्याचारों से भरपूर शासन है। उत्तर प्रदेश में जंगलराज फैल चुका है। प्रशासन विपक्षी विचारधारा से जुड़े लोगों को ही नहीं, अपने ही दल के लोगों को भी नहीं बख्श रहा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीति नहीं करती, वह इंसानियत की सियासत करती है। हर पीड़ित के साथ खड़े रहना ही हमारी विचारधारा है, चाहे उसका राजनीतिक झुकाव कुछ भी क्यों न हो।

एयरपोर्ट से लेकर मुरादाबाद तक हुआ कांग्रेस अध्यक्ष का ज़ोरदार स्वागत
शुक्रवार 1:40 बजे हिंडन एयरपोर्ट पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से ये लोग शामिल रहे:-
बदरूद्दीन कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ, जामिया मिल्लिया इस्लामिया एवं कोऑर्डिनेटर मेरठ), विशाल वशिष्ठ (कोऑर्डिनेटर मेरठ), नसीम खान (कोऑर्डिनेटर बागपत), संजीव शर्मा (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), शान मोहम्मद (वरिष्ठ युवक कांग्रेस नेता), शहाबुद्दीन (प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस), सुनील शर्मा, पं. चन्द्रशेखर, दिनेश अवाना, विवेक त्यागी, पौरुष शर्मा, मांगेराम त्यागी, सुरेश दौसा, कृष्णकांत शर्मा, समीर अली आदि।
गाज़ियाबाद, हापुड़, गढ़, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद समेत कई ज़िलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का र्मजोशी से स्वागत किया।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

