रामपुर: मौलाना साजिद रशीदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव पर अपनी आपत्तिजनक और महिला विरोधी टिप्पणियों से भारी हंगामा खड़ा कर दिया है। पिछले हफ़्ते एक टेलीविज़न चैनल पर बहस के दौरान, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष रशीदी ने डिंपल यादव की बिना सिर ढके अखिलेश यादव और सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी के साथ पार्लियामेंट्री मस्जिद जाने को लेकर आलोचना की। अब रामपुर लोकसभा क्षेत्र के चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे एवं रामपुर जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन ने मौलाना रशीदी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि मौलाना रशीदी आर.एस.एस के इशारे पर मुसलमानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उनको सांसद डिंपल यादव से माफी मांगनी चाहिए।
जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने कहा कि सपा सांसद डिंपल यादव एक महिला जनप्रतिनिधि हैं और सबसे बड़ी पंचायत की सदस्य पर ऐसी टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक बात है। मौलाना रशीदी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इनका सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए, ये कोई धर्मगुरु नहीं हैं। किसी धर्म के ठेकेदार नहीं हैं। इन्हें किसी भी महिला पर ऐसी टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। इस्लाम अमन, मोहब्बत, इंसाफ और औरतों की अज़मत व इस्मत (सम्मान और पवित्रता) का सबसे बड़ा मुहाफिज (संरक्षक) है।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

