उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में चंद हफ्ते ही बचे हैं। ऐसे में जहां कई राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में लाने के लिए जनसभाओं से लेकर रथ यात्राएं निकाल रहे हैं तो ऐसे में सत्तारूढ़ भाजपा भी कहां पीछे रहने वाली है। भाजपा अपने लेखा जोखा के साथ जनता के बीच में जन विश्वास यात्रा निकाल रही है। अब तो इस यात्रा के समापन का समय भी आ गया है। मुख्यमंत्री की अगुवाई में रामपुर में इस यात्रा का समापन किया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सूबे के जनपद रामपुर स्थित राठौड़ा मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूरे प्रदेश में घूमने वाली जन विश्वास यात्रा का समापन किया। इसके बाद उन्होंने तयशुदा कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यकर्ताओं और समर्थकों की जनसभा को भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री इस सभा में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। योगी के कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम एकत्र हुआ। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान भी चौराहों से लेकर सभा स्थल तक मुस्तैदी के साथ डटे रहे। मुख्यमंत्री ने यहां पर 95 करोड से अधिक की 25 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।
विरोधियों पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की अखिलेश यादव सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,”भाईयों और बहनों हम 2017 से पहले उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री की आवास में आपने देखा होगा मुजफ्फरनगर के दंगाइयों को सहारनपुर में दंगाइयों को बुला करके सम्मानित किया जाता था लेकिन 2017 के बाद मुख्यमंत्री आवास में किसानों का सम्मान होता है। यही अंतर है जिस मुख्यमंत्री आवास के 2017 से पहले पेशेवर दंगाइयों को अपराधियों को और माफियाओं को सम्मानित किया जाता था वहीं मुख्यमंत्री आवास आज उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए सम्मान करने का एक माध्यम बना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमकर दंगाइयों पर निशाना साधा
सीएम योगी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा,” भाइयों और बहनों उत्तर प्रदेश की तस्वीर 2017 से पहले क्या थी यह किसी से छुपी हुई नहीं है, तो फिर रामपुर से ज्यादा इसको कौन जानता है। हमने एक जनपद एक उत्पाद की अपनी अभिनव योजना चलायीं और जब हम इस योजना को चला रहे थे तो मैंने देखा रामपुर के लिए ढूंढे ढूंढे कुछ नहीं मिल रहा था लेकिन अंत में एक ही चीज मिली और मिला रामपुर का चाकू। लेकिन इस चाकू का उपयोग कैसे करना है तो मुझे गुरु परंपरा याद आई अगर अच्छे लोगों के पास शस्त्र होगा तो देश और धर्म की रक्षा के लिए उपयोग करेगा लेकिन गलत लोगों के हाथों में होगा तो लूट और गरीबों की दलितों की संपत्तियों पर कब्जा करने मैं उसका दुरुपयोग करेगा और रामपुर की यह चाकू जो कभी रक्षा के लिए काम आती थी जिससे इसका नाम रामपुर पड़ा था समाजवादी पार्टी की सरकार में दलितों की जमीनों पर गरीबों की संपत्तियों पर कब्जा करने का वह माध्यम बन गया और इसीलिए जिसने जैसे किया उसको उसका फल भी दे दिया गया और हम लोगों ने तो पहले ही इस बात को कह दिया था भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है।
सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा और कहा,”अभी मैं कुछ देर पहले पढ़ रहा था समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबुआ आज कुछ बोल रहे थे। उनके मुंह से निकल रहा था कि सरकार आएगी तो हम मुफ्त बिजली देंगे। अरे जब आप बिजली ही नहीं देते तो मुफ्त कहां से होता उल्टा जनता से तो वसूली करते थे… उसके लिए माफी तो मांग लो। जब बिजली ही नहीं आती थी तो मुफ्त की बात कहां यहां तो जनता से एकतरफा वसूली होती थी। आज हम कह सकते हैं उत्तर प्रदेश में बिना भेदभाव के हर एक को गरीब की झोपड़ी में भी और राज महल में रहने वाले घर में भी बिजली हर समय जलती हुई दिखाई देती है।
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

