Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
अब्बासी वेलफेयर हैल्थ एंड एजुकेशनल सोसाइटी के प्रतिवर्ष इकत्तीस दिसम्बर को निकलने वाले कारवान-ए-मदद को अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जयसवाल ने शहर के चन्दौसी चौराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हर कोई नए साल का जश्न अपनी-अपनी तरह से मनाता है, लेकिन सम्भल (Sambhal) में एक सोसाइटी ऐसी है जो आठ साल से नव वर्ष के आगाज़ पर कड़कड़ाती सर्दी में सड़कों, फुटपाथों व चौराहों पर सो रहे बेसहारा और असहाय व जरूरतमंद लोगों को कंबल व लिहाफ़ बांटते हुए मिठाई खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं देते हैं।
इस साल भी नए साल के आगाज में देर रात तक डीजे की धमक और चमचमाती रोशनी के बीच जश्न में लोग डूबे रहे। इसी बीच कुछ युवा ऐसे भी रहे जिन्होंने ऑल इंडिया अब्बासी वेलफेयर हैल्थ एंड एजुकेशनल सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अज़ीम अब्बासी के नेतृव में सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सड़को रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों पर सो रहे लोगों को कड़कड़ाती सर्दी में राहत पहुंचाई और उन्हें हैप्पी न्यू ईयर कहा।
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले से जुड़ा है। यहां कुछ युवाओं ने न सिर्फ फिजुलखर्ची रोकने का संदेश दिया बल्कि फुटपाथ, बस स्टैंड और चौराहों पर सोने वाले गरीब व कमजोर परिवारों के लोगों कड़कड़ाती सर्दी में राहत पहुंचाई।
इन युवकों ने सड़क पर सो रहे लोगों को कम्बल और लिहाफ उढ़ाकर सहायता प्रदान की। ये युवक रातभर जिले के चन्दौसी बहजोई आदि अलग-अलग इलाकों में घूमे और फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को कंबल, लिहाफ वितरित करते हुए उन्हें मिठाई खिलाकर नव वर्ष की मुबारकबाद दी।
इस दौरान सुब्हान अहमद एड0, सिबते अली, मोहम्मद सलमान, रेहान खान यूसुफजई, आमिर सुहैल, फरमान हुसैन अब्बासी, नावेद शान, मुज्जमिल हसन, मोहम्मद फहीम, शफी आलम और मोहम्मद आलम सहित अनेक सोसाइटी पदाधिकारी शामिल रहे।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

