China Earthquake: भूकंप से दहला चीन, कई इमारतों के गिरने की खबर, 21 लोग घायल

Date:

रविवार तड़के चीन के शानदोंग प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप में कई इमारतें गिर गई और 21 लोग घायल होने की ख़बर।

चीन के शानदोंग प्रांत में रविवार तड़के आए भूकंप में कई इमारतें धाराशायी गयीं, जिसमें 21 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई।

बताया जा रहा है कि इस भूकंप के झटके देझाउ शहर के पिंगयुआन आउंटी में महसूस किए गए। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर ने बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समय अनुसार, रविवार सुबह ढाई बजे महसूस किए गए। शेडोंग टीवी ने बताया कि सुबह 7 बजे तक 126 घर ढह गए।

https://twitter.com/CyclistAnons/status/1688020654074044416

बीजिंग, तियानजिन, हेनान और हेबेई प्रांतों समेत उत्तरी चीन के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके आने की ख़बर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप के चलते कई इमारतों का नुकसान हुआ है। जिनमें कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। भूकंप का केंद्र देझाउ शहर के दक्षिण में 26 किलोमीटर दूर 10 किलोमीटर की गहराई में था।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को अफगानिस्तान में भी 5.8 रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। भूकंप का केंद्र हिंदू कुश क्षेत्र था। अफगानिस्तान में आए भूकंप में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। 

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...