Kashmir Encounter: राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी की मौत

Date:

राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच कल (शनिवार) शाम को शुरू हुई मुठभेड़ आज भी जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल ने एक आतंकी को मार गिराया है। दोनों ओर से अभी भी फायरिंग, गोलाबारी जारी है।

मुठभेड़ में पैरा कमांडो भी शामिल

जानकारी के मुताबिक, ये मुठभेड़(Encounter) राजौरी के बरियामा इलाके में चल रही हैं। जिसमें भारतीय सेना के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के पैरा कमांडो को भी शामिल किया गया है।

ख़बर है कि शनिवार शाम को जिले के दूरदराज के गुन्दा ख्वास इलाके में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखने को मिली थीं। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इस इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी लेना शुरू किया। इसी दौरान करीब साढ़े पांच बजे गोलीबारी की आवाज आने लगी। जिसे कुछ देर में मुठभेड़ बताया गया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

नई दिल्ली: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में...

मक्का और मदीना पर हमले अस्वीकार्य: हूथियों के खिलाफ OIC ने अपनाया कड़ा रुख

दुबई/रियाद: ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के महासचिव इस्माइल...