नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो देशभर से ‘कॉकरोच’ दिल्ली पहुंचकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
दिपके ने कहा कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण होगा और प्रदर्शनकारी महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे। उन्होंने सरकार और दिल्ली पुलिस से शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान करने की अपील की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकती है, तो जिस स्थान पर उन्हें रोका जाएगा, वही स्थान उनके लिए ‘जंतर-मंतर’ बन जाएगा। दिपके ने यह भी कहा कि सरकार और पुलिस के सामने यह विकल्प है कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान करें या 20 जुलाई को कथित तौर पर हुई कार्रवाई जैसी स्थिति दोहराएं।
अभिजीत दिपके ने अपने पोस्ट में इस आंदोलन को लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताया और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों में विश्वास रखने वाले नागरिकों से इसमें शामिल होने की अपील की। CJP इससे पहले भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर चुकी है।
दिल्ली पुलिस ने 2 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी थी और नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा कड़ी की गई थी। इसी दौरान जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई थी।
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- नेहा सिंह राठौर vs ABP न्यूज: “कॉल गर्ल बताकर खबर चलाई, अब माफी माँगी… नेहा सिंह राठौर बोलीं- कोर्ट में मिलो, न्याय चाहिए”

- महाराष्ट्र के धर्मांतरण कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, एपीसीआर ने मांगी संवैधानिक समीक्षा

- वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल बोले—लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष, दोषियों को मिलेगी सजा

